“यह कभी नहीं होना चाहिए था”– बंगलूरू हादसे पर कोहली का बयान
नई दिल्ली: भारत और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इस साल चार जून को बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुए दर्दनाक हादसे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। दरअसल, आरसीबी फ्रेंचाइजी की आईपीएल विजय यात्रा के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 11 लोगों की जान चली गई थी और कई घायल हो गए थे। जो पल RCB और उसके खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होना चाहिए था, वही दिन दुख और मातम में बदल गया। अब विराट कोहली ने इस मामले में पहली प्रतिक्रिया दी है।
कोहली का भावुक बयान
कोहली ने आरसीबी के 'एक्स' अकाउंट पर शेयर किए गए संदेश में कहा, 'जिंदगी में कुछ भी आपको ऐसे दिल टूटने के लिए तैयार नहीं करता, जैसा चार जून को हुआ। हमारी फ्रेंचाइजी के इतिहास का जो सबसे खुशी का दिन होना चाहिए था…वो एक त्रासदी में बदल गया।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं लगातार उन परिवारों के बारे में सोच रहा हूं और प्रार्थना कर रहा हूं, जिनसे हमने अपनों को खो दिया…और उन फैन्स के लिए भी जो घायल हुए। आपका नुकसान अब हमारी कहानी का हिस्सा है। हम सब मिलकर आगे बढ़ेंगे...देखभाल, सम्मान और जिम्मेदारी के साथ।'
जांच और जिम्मेदारी
आधिकारिक जांच में यह सामने आया कि सोशल मीडिया पर भेजे गए निमंत्रणों के बाद लगभग 2.5 लाख फैन्स चिन्नास्वामी स्टेडियम पर उमड़ पड़े थे। पुलिस ने माना कि भीड़ नियंत्रण में वे बेहद कम पड़ गए और आरसीबी को इस हालात के लिए जिम्मेदार ठहराया गया। जांच में यह भी कहा गया कि उचित अनुमति और व्यवस्थाओं का अभाव इस भगदड़ की बड़ी वजह थी।
RCB की प्रतिक्रिया और कदम
इस हादसे के बाद फ्रेंचाइजी ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही, फ्रेंचाइजी ने आरसीबी केयर्स (RCB Cares) नाम से एक फाउंडेशन शुरू किया है। इस संस्था ने वादा किया है कि भविष्य में वह बीसीसीआई और कर्नाटक क्रिकेट संघ (केएससीए)के साथ मिलकर और साथ ही स्टेडियम प्रबंधन, खेल संस्थाओं और लीग पार्टनर्स के साथ मिलकर बेहतर भीड़ प्रबंधन प्रोटोकॉल बनाएगी।
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विजय उत्सव में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं”
BJP की रणनीति और मोदी की लोकप्रियता का असर, बंगाल में रिकॉर्ड जीत
मुख्य सचिव का आदेश, सरकारी दस्तावेजों की सुरक्षा पर जोर
ड्रग्स तस्करी की बड़ी साजिश विफल, सलीम डोला गिरफ्तार
प्रचंड जीत के बाद असम में NDA का उत्साह, दिलीप सैकिया का बयान
भोपाल मंडल की कार्रवाई, हजारों मामलों पर कसा शिकंजा