फैंस के लिए गुड न्यूज़: मालविका ने दी बेटी को जन्म, सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता
मुंबई: साल 2001 की सुपरहिट फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में करीना कपूर के बचपन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मालविका राज के घर किलकारी गूंजी है। अभिनेत्री और उनके पति प्रणव बग्गा अब पैरेंट्स बन गए हैं। इस जोड़े ने बेबी गर्ल का स्वागत किया है। इस खुशखबरी को दोनों ने संयुक्त रूप से इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसकी जानकारी मिलते ही तमाम सेलेब्स और फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।
शेयर किया प्यारा पोस्ट
रविवार की शाम मालविका राज और प्रणव बग्गा ने इंस्टाग्राम पर संयुक्त रूप से एक पोस्ट साझा कर माता-पिता बनने की खुशी को शेयर किया। इस पोस्ट में एक मोशन ग्राफिक्स शेयर किया गया है, जिसे बैलून और पिंक कलर से सजाया गया। इसमें लिखा, ‘पिंक बोज, नन्हे पैर और ढेर सारा प्यार। इस दुनिया में आपका स्वागत है, बेबी गर्ल।’ साथ ही जानकारी मिली की इस बच्ची का जन्म 23 अगस्त को हुआ था। वहीं पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘हमारे दिल से हमारी बाहों तक, हमारी बेटी यहां है।’
सेलेब्स और फैंस ने दी बधाई
इस खुशखबरी के मिलते ही सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने नए-नवेले पैरेंट्स बने मालविका-प्रणव को बधाइयां देनी शुरू कर दी। प्रज्ञा जायसवाल ने लिखा, 'बधाई हो गाईज।' वहीं शर्ली शेटिया ने कहा, ‘दोनों को हार्दिक शुभकामनाएं।’ इसके अलावा प्रशंसकों ने भी इस जोड़े को बधाई दी। एक ने कमेंट किया, ‘बेबी डॉल के आगमन पर मालविका को बधाई।’
मालविका राज और प्रणव बग्गा के रिश्ते के बारे में
साल 2023 में मालविका राज ने प्रणव बग्गा से सगाई थी, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। 10 साल तक डेट करने के बाद, दोनों ने नवंबर 2023 में गोवा में शादी कर ली थी।
मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना, हर संभव मदद का आश्वासन
पाकिस्तान में घरेलू गैस संकट, एक्सपर्ट ने बताया ‘चलता-फिरता बम’
हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ा मामला
क्रूज दुर्घटना पर Sonu Sood की तीखी प्रतिक्रिया, सुरक्षा पर उठाए सवाल
RR vs DC से पहले KL Rahul का बड़ा बयान, MS Dhoni जैसा बनना है लक्ष्य
सीएम मान पर गंभीर आरोप, स्वाति मालीवाल ने की बर्खास्तगी की मांग