बुजुर्ग महिला के चरण छूते दिखे रणवीर, लोगों ने कहा- ‘यही है असली हीरो’
मुंबई : अभिनेता रणवीर सिंह अपने फैंस के साथ काफी गर्मजोशी से मिलते हैं। फिर चाहें वह नन्हे बच्चे हों, युवा फैंस हो या उम्रदराज लोग। एक बार फिर उनका यही अंदाज देखने को मिला है। बांद्रा में डबिंग स्टूडियो से बाहर निकलते वक्त वे एक महिला से बात करते दिखे। इस दौरान अभिनेता ने महिला को पूरा सम्मान दिया। पहले पैर छुए। फिर गर्मजोशी से बातचीत की। वहां से विदा लेने से पहले महिला के हाथ चूमे। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कार में बैठने से पहले इंतजार कर रही महिला से की मुलाकात
रणवीर सिंह बुधवार रात बांद्रा में डबिंग स्टूडियो में अपना डबिंग सेशन पूरा करने के बाद बाहर आए। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने एक्टर के फैंस का दिल जीत लिया है। दरअसल, रणवीर सिंह ने बाहर निकलकर कार में बैठने से पहले वहीं खड़ी इंतजार कर रहीं एक महिला से बातचीत की। उन्होंने महिला के साथ कुछ कीमती पल बिताए। उन्होंने महिला के पैर छुए, फिर हाथ चूमे। गर्मजोशी से बात करने के बाद एक्टर अपनी कार में बैठकर रवाना हुए। उनका यह अंदाज देख फैंस तारीफ कर रहे हैं।
यूजर्स बोले- 'इसे कहते हैं सभ्यता'
रणवीर सिंह को ऑल व्हाइट आउटफिट्स में देखा जा सकता है। एक्टर का यह वीडियो इंस्टैंट बॉलीवुड के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। अपने अनोखे अंदाज से फैंस का दिल जीतने वाले रणवीर को एक बार फिर फैंस से प्यार मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'संस्कार इसे ही कहते हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बहुत ही अच्छे कलाकार, उम्दा और सभ्य इंसान हैं रणवीर।' एक यूजर ने लिखा, 'इनके माता-पिता ने बहुत अच्छी परवरिश दी है। उन्हें भी गर्व होगा'। हालांकि, कुछ यूजर्स ट्रोल भी कर रहे है और ऑन कैमरा दिखावा करने का आरोप लगा रहे हैं।
'धुरंधर' में नजर आएंगे रणवीर सिंह
रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'धुरंधर' को लेकर चर्चा में हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का फर्स्ट लुक रणवीर के 40वें जन्मदिन के अवसर पर 06 जुलाई को रिलीज किया गया था। फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे सितारे भी नजर आएंगे। फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर