भाजपा के पूर्व नेता पर घरेलू विवाद में हमला, पत्नी ने कहा– निकाह की सच्चाई छिपाई
लखनऊ : ऊंचगांव गांव में मंगलवार को भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद कलीम किदवई पर उनकी पत्नी समा ने पहले निकाह की बात छिपाने को लेकर चाकू से हमला कर दिया। उनके गले और पैर में गंभीर चोटें आईं। ट्रामा सेंटर जगदीशपुर में उन्हें भर्ती कराया गया है।
भाजपा नेता मोहम्मद कलीम मूलरूप से जगदीशपुर के निहालगढ़ के रहने वाले हैं। वह कुछ समय से ऊंचगांव में अपनी दूसरी पत्नी समा के साथ रह रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वह पहली पत्नी को पहले ही तलाक दे चुके हैं। हालांकि, उन्होंने ये बात समा से छिपाई, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच कई महीनों से तनाव चल रहा था।
मंगलवार को इसी बात को लेकर समा आपा खो बैठी और पति पर चाकू से कई वार कर दिए। घायल कलीम ने फोन करके अपने रिश्तेदारों को मदद के लिए बुलाया। परिवार के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घर से चाकू बरामद कर समा को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में समा ने बताया कि मोहम्मद कलीम ने पहली शादी की बात छिपाकर उससे निकाह किया और अब लगातार धमकी दे रहे थे। उसने आरोप लगाया कि जान बचाने के लिए ही उसने चाकू उठाया। थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से मौखिक सूचना ली गई है। घायल का बयान दर्ज कर लिया गया है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
राजनीति में हलचल: भ्रष्टाचार के आरोपों ने घेरा AAP सांसद को
ससुराल में दामाद का खूनी खेल: साली की शादी में चली गोली, मचा हड़कंप
मंडप में चीख-पुकार: हर्ष फायरिंग ने छीनी मासूम की सांसें
Digital India का फायदा: छोटे उद्यम अब बड़े ब्रांड्स को दे रहे चुनौती
पहले प्रेमी का कत्ल, फिर गवाह का सफाया—10 दिन में रची गई खौफनाक पटकथा
5 किमी का सफर बना आखिरी सफर: गाड़ी रोककर दूल्हे का मर्डर