भोपाल रेलवे अस्पताल को मिला सहयोग, पूर्व कर्मचारी की याद में किया गया दान
भोपाल। मंडल रेल चिकित्सालय, भोपाल में आज दिनांक 08 जुलाई 2025 को एक भावपूर्ण आयोजन के अंतर्गत स्व. बिसना बाई (पूर्व प्रधान रसोइया) की स्मृति में उनकी सुपुत्री श्रीमती कमला अमरजीत सिंह द्वारा दो व्हीलचेयर मरीजों के उपयोग हेतु भेंट की गईं। यह आयोजन स्व. बिसना बाई के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में किया गया।यह पहल न केवल सेवा भावना का प्रतीक है, बल्कि स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कार्मिकों के प्रति सम्मान की भावनाओं को भी दर्शाती है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय डोगरा, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (प्रशासन) डॉ. रचना श्रीवास्तव सहित चिकित्सालय का समस्त स्टाफ एवं स्व. बिसना बाई के परिजन उपस्थित रहे। मंडल रेल चिकित्सालय भोपाल में यह योगदान मरीजों की सुविधा के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा और सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणास्पद उदाहरण प्रस्तुत करेगा।
राजनीति में हलचल: भ्रष्टाचार के आरोपों ने घेरा AAP सांसद को
ससुराल में दामाद का खूनी खेल: साली की शादी में चली गोली, मचा हड़कंप
मंडप में चीख-पुकार: हर्ष फायरिंग ने छीनी मासूम की सांसें
Digital India का फायदा: छोटे उद्यम अब बड़े ब्रांड्स को दे रहे चुनौती
पहले प्रेमी का कत्ल, फिर गवाह का सफाया—10 दिन में रची गई खौफनाक पटकथा
कानपुर में खौफनाक मंजर: रह-रहकर धमाके, लपटों ने घेरा आसमान
5 किमी का सफर बना आखिरी सफर: गाड़ी रोककर दूल्हे का मर्डर