SIT ने स्वीकारा, युवती संग हुआ सामूहिक दुष्कर्म
वाराणसी। सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जांच के लिए गठित की गई एसआइटी ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर को सौंप दी। एसआइटी ने अपनी रिपोर्ट में दुष्कर्म की घटना से इन्कार नहीं किया है। अब आरोपितों पर चार्जशीट की तैयारी है।
एसआइटी ने विभिन्न लोगों के मोबाइल नंबर के सीडीआर, गवाहों के बयान, सीसीटीवी फुटेज, पीड़िता के इंस्टाग्राम आईपी लाग, पीड़िता का बयान, अभियुक्तों एवं उनके परिजनों के बयान को दर्ज करने के बाद विश्लेषण सहित रिपोर्ट दी है।
एसआइटी ने विवेचक को निर्देश दिया है कि दर्ज किए सभी बयान, मेडिकल प्रपत्र, सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर, आईपी लाग एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों को संकलित कर विवेचना का अतिशीघ्र निष्पक्ष तरीके से निस्तारण करें।
सामूहिक दुष्कर्म की घटना का संज्ञान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए जाने एवं कोर्ट में पीड़िता द्वारा बयान बदले जाने के बाद ही आरोपितों के स्वजन एवं सगे-संबंधियों की मांग करने के बाद ही पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने एसआईटी का गठन 17 अप्रैल को किया था।
इस घटना में 14 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
"सामूहिक दुष्कर्म की घटना की एसआइटी जांच में दुष्कर्म से इन्कार नहीं किया गया है। अब आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट लगाने की तैयारी की जा रही है। विवेचक को सभी तकनीकी साक्ष्यों एवं दर्ज किए गए बयानों को संकलित कर निष्पक्षता से विवेचना को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया है।" - प्रमोद कुमारडीसीपी वरूणा एवंअध्यक्ष-एसआईटी
उद्धव ठाकरे के 'मास्टरस्ट्रोक' पर कांग्रेस का पलटवार: MLC की एक सीट के लिए आमने-सामने होंगे गठबंधन के साथी?
आम आदमी पार्टी में 'खास' बनाम 'आम' की जंग? नवीन जयहिंद बोले— राघव की भव्य शादी से नाराज हैं कार्यकर्ता
विपक्ष को लगा बड़ा झटका: कद्दावर नेता बच्चू कडू अब शिंदे के सिपाही, शिवसेना में आधिकारिक तौर पर हुए शामिल
Defence Research and Development Organisation ने विकास कार्य लगभग पूरा किया
हेल्पलाइन से लेकर डेयरी तक—किसानों के लिए सरकार का बड़ा प्लान
सिस्टम को खुली छूट! सम्राट चौधरी बोले—अपराधियों को पाताल से ढूंढो और उनकी तस्वीरों को पहना दो माला
ऑयल एंड गैस स्टॉक्स भी फिसले, बाजार पर असर