योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार: "संविधान की आत्मा से खिलवाड़ न करें"
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि धर्म निरपेक्षता और समाजवाद समाज को जोड़ता है। इसका विरोध करने वाले लोग सांप्रदायिक हैं।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवाद और धर्म निरपेक्षता की सोच लोगों को करीब लाती है। इनका विरोध करने वाले लोग सांप्रदायिक होते हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि संविधान में धर्म निरपेक्ष और समाजवादी शब्द जोड़ना भारत की आत्मा पर कुठाराघात है। अखिलेश यादव ने कहा कि धर्म निरपेक्षता की सोच देश की गंगा-जमुनी तहजीब की हिफाजत करती है। अलग-अलग धर्म के लोगों को एक दूसरे से जोड़ती है। इससे हमारा समाज मजबूत होता है।
उन्होंने कहा कि एकाधिकारीवादी लोग समाजवाद का विरोध करते हैं क्योंकि इससे उनका वर्चस्व कमजोर होता है। सोशलिस्ट और सेकुलर होने के लिए बड़े दिलवाला होना चाहिए। हार्टलेस लोग इसका हमेशा विरोध करते हैं जिन लोगों का आधार ही सांप्रदायिकता है वो हमेशा ही धर्म निरपेक्षता का विरोध करते हैं।
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
IPL मुकाबले में रणनीति और संयोजन होंगे जीत की कुंजी
इंदौर-जबलपुर ट्रेन में वारदात, युवती के साथ दुष्कर्म से सनसनी
‘तारक मेहता…’ फेम दिलीप जोशी का जलवा, अवॉर्ड जीतकर जताया आभार
TMC की याचिका खारिज/फैसले पर BJP ने साधा निशाना
शराब के नशे में बेकाबू पुलिसकर्मी, युवक पर बरसाए थप्पड़-घूंसे
ट्विंकल खन्ना का वीडियो वायरल, फेवरेट जगह पर की बात
परिजनों का गुस्सा फूटा, शव भेजने को लेकर प्रशासन की शर्त पर बवाल