पुलिस ने नक्सलियों के 'प्रतीक' को मिटाया: सर्च ऑपरेशन में 15 फीट ऊंचा स्मारक ध्वस्त!
नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना नेलसनार क्षेत्र के अंतर्गत इंद्रावती नदी पार ग्राम बांगोली में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा बनाया गया करीब 15 फीट ऊँचा पक्का स्मारक ध्वस्त कर दिया। यह स्मारक नक्सलियों ने अपनी विचारधारा और संगठन के प्रभाव को बढ़ाने के उद्देश्य से गांव के बीचों बीच तैयार किया था।
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई नक्सल विरोधी अभियान के तहत की गई, जिसमें पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाते हुए इस स्मारक को गिराया। पुलिस का कहना है कि यह स्मारक न केवल नक्सलियों की उपस्थिति का प्रतीक था, बल्कि ग्रामीणों में डर और आतंक का माहौल बनाए रखने का भी जरिया बन चुका था।
इस अभियान को स्थानीय ग्रामीणों का भी अप्रत्यक्ष समर्थन मिला, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि लोग अब नक्सल प्रभाव से बाहर निकलना चाहते हैं और मुख्यधारा से जुड़ने के इच्छुक हैं।
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई