IND vs ENG: शुभमन गिल ने अब किया खुलासा, इंग्लैंड जाने से पहले रोहित-कोहली से हुई थी क्या बातचीत
IND vs ENG:भारतीय टीम 20 जून से इंग्लैंड के दौरे का आगाज करेगी जिसका इंतजार सभी क्रिकेट फैंस काफी बेसब्री के साथ कर रहे हैं। पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के मैदान पर खेला जाएगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद टीम इंडिया इस फॉर्मेट में किस तरह का प्रदर्शन करेगी इस पर सभी की नजरें रहने वाली हैं। भारतीय टीम के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल पर काफी बड़ी जिम्मेदारी इस टेस्ट सीरीज के दौरान रहेगी। वहीं गिल ने लीड्स टेस्ट मैच शुरू होने से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का खुलासा किया है कि इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों से बातचीत की थी।
रोहित और कोहली दोनों ने इंग्लैंड में अपने अनुभव को किया था साझा
टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून को लीड्स के मैदान पर खेलना है। इस मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि आईपीएल 2025 सीजन के दौरान मेरी रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों से इस दौरे को लेकर बातचीत हुई थी, जिसमें कोहली और रोहित ने अपने अनुभव को मेरे साथ साझा किया था। ये मेरे लिए इस सीरीज के दौरान काफी अहम रहने वाला है।
नंबर-4 की पोजीशन पर खेलने को लेकर दिया ये जवाब
विराट कोहली के टेस्ट फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेने के बाद सभी की नजरें टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर पर भी टिकी हुई थी, जिसको लेकर ये साफ हो गया है कि कप्तान शुभमन गिल नंबर-4 की पोजीशन पर खेलते हुए नजर आएंगे। इसको लेकर भी गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि विराट भाई के रिटायरमेंट का ऐलान करने के बाद मेरे और हेड कोच के बीच चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने को लेकर चर्चा हुई जिसके बाद मैं इस पोजीशन पर खेलते हुए नजर आऊंगा।
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित