नक्सली हिंसा फिर बेकाबू: छात्र की हत्या, कई ग्रामीण लापता और घायल
CG Naxal News: बीजापुर जिले के दूरस्थ और नक्सल प्रभावित पेद्दाकोरमा गांव में मंगलवार को नक्सलियों ने खूनी खेल खेला। आत्मसमर्पण कर चुके नक्सली नेता के रिश्तेदारों को निशाना बनाते हुए नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान झींगु मोडियम (छात्र) सोमा मोडियम और अनिल माड़वी के रूप में हुई है। इनमें से दो मृतक पूर्व नक्सली कमांडर दिनेश मोडियम के नजदीकी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम करीब 4 बजे नक्सली नेता वेल्ला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नक्सली गांव में घुसे और तीनों ग्रामीणों को पकड़कर निर्ममता से मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने गांव के सात अन्य लोगों की पिटाई की और करीब दर्जनभर लोगों को अगवा कर जंगल की ओर ले गए।
घटना के बाद से पेद्दाकोरमा गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल है। मारे गए ग्रामीणों के परिजनों की ओर से अब तक पुलिस थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, जिससे आशंका है कि लोग अभी भी नक्सलियों के डर के साए में हैं।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर