हिमाचल में लैंडस्लाइड, पुणे में गाडिय़ां बहीं, मप्र में दो दिन बाद मानसून की एंट्री
नई दिल्ली/भोपाल। मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। हिमाचल में लैंडस्लाइड हुई है। वहीं पुणे में गाडिय़ां बह गई हैं। मप्र में 16 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है। जबकि राजस्थान के जैसलमेर में बारिश हुई। मौसम विभाग ने 23 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई है।मौसम विभाग ने यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत देश के 7 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। सिरसा में पारा 47.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हिसार में 44.6 डिग्री रहा। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। उधर बीती रात पुणे में भारी बरसात हुई। पिंपरी चिंचवड़ शहर की सडक़ों पर पानी भर गया। नाले में चार से पांच गाडिय़ां बह गईं, गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
भरभराकर गिरा पूरा पहाड़
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में शनिवार को सुबह पूरा पहाड़ भरभराकर सडक़ पर गिर गया। गनीमत यह रही कि कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। मौके पर मौजूद लोगों ने खतरे को भांपते हुए पहले ही ट्रैफिक रोक दिया। इसके बाद पहाड़ देखते ही देखते सडक़ पर गिर गया। किसी ने इसका वीडियो बना दिया, जो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। यह लैंडस्लाइड चंबा जिला के भरमौर विधानसभा क्षेत्र की बसु कुंडी सुनारा सडक़ पर हुआ। पहाड़ी गिरने के बाद चार से पांच मिनट तक धूल के गुबार उड़ते रहें। पहाड़ी का मलबा सडक़ से करीब 500 मीटर नीचे नाले में गया।
विजय के घर के बाहर उमड़ा जनसैलाब, जीत की आहट से उत्साह
नरेंद्र मोदी का फोकस बंगाल, बाकी राज्यों में कम दौरे
हंटावायरस संक्रमण क्या है? कैसे फैलता है और क्या हैं संकेत
पहला मैच ही आखिरी साबित, रामकृष्ण चोट के कारण बाहर
क्रिकेट के मैदान पर दोस्ती का संदेश, भारत का खास कदम
उमरेठ में भाजपा का कमाल, 30,500 वोटों से जीत
ओंकारेश्वर में महिलाओं को रोजगार, आटे के दीपकों से दीपदान
PSL जीत के बाद कप्तान बाबर का कॉन्फिडेंस हाई, दिया बड़ा बयान