राजा के अंतिम संस्कार में भी पहुंचा था राज कुशवाहा, सोनम रघुवंशी के पिता को दे रहा था सहारा
इंदौर: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलांग में हत्या के आरोप में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक आरोपी राज कुशवाहा है, जो सोनम रघुवंशी का प्रेमी भी बताया जा रहा है. राज कुशवाहा से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली बात सामने आई है. दरअसल, आरोपी राज कुशवाहा बीते बुधवार को हुए राजा रघुवंशी के अंतिम संस्कार में भी शामिल था. इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सोनम के पिता को सहारा देते हुए नजर आ रहा है.
सोनम के पिता को संभालते नजर आया राज
बता दे ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप इंदौर के रहने वाले राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश ठाकुर और बीना के रहने वाले आनंद पर लगा है. आरोप है कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने इन्हें राजा की हत्या के लिए सुपारी दी थी. पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. शिलांग पुलिस द्वारा मामले की पड़ताल के दौरान एक बात सामने आई कि जब राजा का शव इंदौर लाया गया तो अंतिम संस्कार के समय मामले का मास्टर माइंड राज कुशवाहा सोनम के पिता के साथ मौजूद था. वो सोनम के पिता देवी सिंह को संभालते नजर आ रहा है.
पड़ोसियों ने की वीडियो की पुष्टि
इस वीडियो की पुष्टि सोनम के पड़ोसी लक्ष्मण सिंह ने भी की है. वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से शेयर किया जा रहा है. हालांकि, सोनम के माता-पिता को राज कुशवाहा पर किसी तरह का शक नहीं था. उनका कहना है कि राज हमारे परिवार से जुड़ा था, लेकिन वो सोनम के कितने करीब था इसको लेकर अभी भी कोई स्पष्ट बात सामने नहीं आई है.
चारों आरोपियों को अपने साथ ले जाएगी शिलांग पुलिस
इंदौर से पकड़े गए आरोपियों को सोमवार की शाम इंदौर के जिला कोर्ट के न्यायाधीश शशांक सिंह मुख्य न्यायाधीश के सामने पेश किया गया. शिलांग पुलिस के द्वारा पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर न्यायाधीश ने आरोपियों को 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग पुलिस को सौंप दिया. वहीं, बीना से पकड़े गए आरोपी आनंद को भी इंदौर लाकर आज (मंगलवार) कोर्ट में पेश किया जाएगा. इसके बाद सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए शिलांग पुलिस अपने साथ ले जाएगी. इस घटनाक्रम से जुड़ी सच्चाई सामने लाने के लिए पूछताछ की जाएगी.
कोरबा में शराबी ड्राइवर का कहर, सड़क हादसे के बाद भी नहीं थमा
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हमले का आरोप, ईरानी मीडिया ने अमेरिका को ठहराया जिम्मेदार
इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा कदम, गंगा ब्रिज से बदलेगा ट्रैफिक का हाल
अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गए संतोष नायर, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
टिकट प्राइस ने खींचा ध्यान, जानिए क्या है इसमें खास
इंदौर का नवकारसी विवाद देशभर में चर्चा में, जानें पूरा मामला
नितिन नबीन का बयान, कहा- NDA-BJP का फैलाव विचारधारा की ताकत
चुनाव नतीजों के बाद राहुल गांधी का बयान, UDF की जीत पर खुशी जताई