कभी इजहार न कर सके प्यार का, अब गाने से बयां किए जज़्बात: अध्ययन सुमन
‘राज 2’, ‘इश्क क्लिक’ और ‘बेखुदी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अध्ययन सुमन अपनी नई म्यूजिक एल्बम को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनका गाना 'क्या से क्या' रिलीज हुआ है। इस गाने को अध्ययन ने खुद डायरेक्ट किया है और अपनी आवाज दी है, जबकि म्यूजिक रजिक मुजावर ने दिया है। अध्ययन का कहना है कि ये गाना उनके दिल के बहुत करीब है।
‘मेरी पहली मोहब्बत लंदन में हुई थी’
अध्ययन सुमन ने बताया, ‘मेरी पहली मोहब्बत लंदन में हुई थी। उनका नाम था लौरा हॉट्स। मैं थिएटर ग्रुप में था और वो भी वहीं थीं। जब भी उन्हें देखता था, मेरे कान लाल हो जाते थे, मेरा दिल जोर-जोर से धड़कने लगता था। लेकिन बात करने की हिम्मत कभी नहीं हुई।’
उन्होंने आगे कहा, 'छह साल तक ये एहसास दिल में रहा, लेकिन इजहार कभी नहीं कर पाया। अब लगता है बहुत देर हो गई होगी, शायद उनकी शादी भी हो गई होगी। जब मैं एक्टिंग की दुनिया में आया, तब लौरा ने इंस्टाग्राम पर मुझे मैसेज किया कि वह मुझ पर गर्व करती है। लेकिन फिर भी मेरे अंदर इतना हौसला नहीं था कि मैं उसे बता सकूं कि मैं उससे कभी क्रश करता था। लेकिन उन लोगों के लिए जो अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाए हैं, मैं कहूंगा कि ‘क्या से क्या’ गाना बजाओ और बोल डालो।’
‘ये गाना मेरी पहली मोहब्बत से जुड़ा है’
अध्ययन कहते हैं, ‘ये गाना मेरी पहली मोहब्बत की मासूमियत से जुड़ा हुआ है। जब पहली बार किसी को देखकर दिल धड़कता है, वही एहसास इसमें है।’
‘मैंने रजिक मुजावर की आवाज यूट्यूब पर सुनी थी’
अध्ययन ने बताया, ‘मैंने रजिक की आवाज पहली बार यूट्यूब पर सुनी थी और मुझे वो इतनी पसंद आई कि मैंने तुरंत उन्हें डायरेक्ट मैसेज किया। उनसे मिलने के लिए पुणे गया, उनके साथ मस्ती भी की और वादा किया कि एक दिन साथ काम करेंगे।’
‘पैसे नहीं थे, फिर भी दो गाने बनाए, बड़ा स्ट्रेस था’
‘दो साल पहले मैंने एक छोटा सा स्टूडियो शुरू किया था। उस वक्त बहुत आर्थिक दबाव था। एक-एक रुपये जोड़कर, अपनी लिमिट से ऊपर जाकर रिस्क लिया। मजाक में कहा था कि शायद किडनी बेचनी पड़े इन गानों के लिए। मतलब दिल से काम किया, हालात चाहे जैसे भी रहे हों।’
‘यश जी ने मेरे गानों में सोल देखा’
‘जब गाने बनकर तैयार हुए तो पता नहीं था कहां रिलीज होंगे। उस वक्त यश जी (देसी तड़का म्यूजिक के ऑनर) ने मुझसे संपर्क किया और कहा कि आपके गानों में सोल है। उन्होंने एल्बम के कई गाने रिलीज करने का भरोसा दिया।’
‘डायरेक्शन से इश्क हो गया है’
डायरेक्शन को लेकर अध्ययन ने कहा, ‘डायरेक्शन से मुझे एक अलग ही लगाव हो गया है। ये ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां मैं खुद को बेहतर तरीके से समझ पा रहा हूं। कम बजट में अच्छा आउटपुट देना सीखा है। आगे चलकर फिल्म डायरेक्ट भी करना चाहता हूं और उसमें एक्टिंग भी।’
‘प्यार हो तो अच्छा है, नहीं हो तो भी चलेगा’
अध्ययन ने कहा, ‘प्यार अभी मेरी प्राथमिकता नहीं है। मेरी पहली प्राथमिकता है अपना काम और अपनी पहचान बनाना। प्यार हो तो अच्छा है, नहीं हो तो भी चलेगा। मैं मानता हूं कि प्यार ही वह ताकत है जिसने मुझे जिंदगी के हर मुश्किल दौर में संभाले रखा। चाहे वो परिवार का हो या दोस्तों का।’
सपनों को मिले पहिए : भीमा मारकंडे की 'बैसाखी' से 'आत्मनिर्भरता' तक की प्रेरक यात्रा
कैबिनेट का बड़ा फैसला, Madhya Pradesh में व्यापारी कल्याण बोर्ड बनेगा, अन्य प्रस्ताव भी मंजूर
प्रेग्नेंसी में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें जरूरी बातें
खुद को छात्र बताकर ठग ने किया बड़ा फ्रॉड
सोशल मीडिया पोस्ट के बाद समर्थक और विरोधी आमने-सामने
विदेश नीति में बदलाव! Subrahmanyam Jaishankar का आर्थिक कूटनीति पर जोर
बंगाल-असम पर Bharatiya Janata Party का फोकस, Amit Shah और JP Nadda बने पर्यवेक्षक
IPL 2026 वीडियो में दिखा कोहली का दर्द और सम्मान