अभिनेत्री दिशा परमार ने पिता की आठवीं पुण्यतिथि पर शेयर की भावुक पोस्ट
टीवी इंडस्ट्री की अभिनेत्री और मॉडल दिशा परमार ने आज शुक्रवार के दिन अपने पिता की आठवीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया है। साथ ही एक भावुक कर देने वाला पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दिवंगत पिता के प्रति प्यार और सम्मान दिखाया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या लिखा।
आठ साल हो गए आपको देखे
दिशा परमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने अपने दिवंगत पिता के लिए एक भावुक नोट लिखा है। उनके पिता का निधन आठ साल पहले हो चुका है। उन्होंने स्टोरी साझा करते हुए कहा, ‘आपको आखिरी बार देखे और सुने हुए 8 साल हो गए हैं। हां, मैं ठीक हो गई हूं। इस घटना से उतना दर्द नहीं होता, मैं अब ज्यादा नहीं रोती हूं। लेकिन जब भी मैं किसी वजह से भावनात्मक रूप से परेशान होती हूं, तो सबसे पहला ख्याल जो मेरे दिमाग में आता है वो आप हैं। क्योंकि आपको खोने का दर्द किसी भी चीज से ज्यादा बड़ा था।’
आप सबसे खास हैं और रहेंगे
आगे उन्होंने लिखा, ‘आप हमेशा मेरे सबसे खास रहे हैं और हमेशा रहेंगे। मैं भगवान से प्रार्थना नहीं करती या उनसे कुछ नहीं मांगती, क्योंकि मेरे पास उनका एक रूप है जो यह सुनिश्चित करता है कि मुझे वह सब मिले जो मैं चाहती हूं। आपकी याद आती है पापा, मैं आपको शब्दों में बयां नहीं कर सकती।’
दिशा परमार के बारे में
दिशा परमार एक टीवी अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती हैं। इसके अलावा वह सिंगर राहुल वैद्य की पत्नी भी हैं। उन्हें ‘प्यार का दर्द है’, ‘मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ जैसे सीरियल्स की वजह से पहचाना जाता है। वहीं, उन्हें ‘बड़े अच्छे लगते हैं 4’ में भी देखा गया था।
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार