ट्रंप की सोशल मीडिया निगरानी नीति ने बढ़ाई भारतीय छात्रों की टेंशन, डिलीट कर रहे अपने पोस्ट
अमेरिका: अमेरिका में पढ़ाई करने की योजना बना रहे भारतीय छात्रों के बीच इस वक्त काफी ज्यादा चिंता का माहौल पैदा हो गया है. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए वीजा स्वीकृत करने से पहले सोशल मीडिया की जांच अनिवार्य कर दिया है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के एक इंटरनल केबल में कहा गया है कि वीजा के लिए आवेदन करने वालों को अमेरिका में प्रवेश की अनुमति देने से पहले उनके सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की जाएगी.
क्यों लिया गया यह फैसला?
यह कदम पिछले साल अमेरिकी यूनिवर्सिटी में फलिस्तीनी समर्थकों के विरोध प्रदर्शन के बाद अंतरराष्ट्रीय छात्रों पर व्यापक कार्रवाई के बीच उठाया गया है. इस फैसले के बाद अमेरिकी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की योजना बना रहे भारतीय छात्रों के बीच चिंता फैल गई है और अब वे अपने सोशल मीडिया पोस्ट को डिलीट करने में लग गए हैं. ट्रंप प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट की जांच के फैसले के लिए भारतीय छात्र न सिर्फ सोशल मीडिया से पोस्ट हटा रहे हैं, बल्कि कुछ तो अपने सोशल मीडिया अकाउंट को डिलीट भी कर रहे हैं.
क्यों सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर रहे हैं छात्र?
एक रिपोर्ट के अनुसार एक छात्रा, जिसका चयन आइवी लीग यूनिवर्सिटी में मास्टर प्रोग्राम के लिए हुआ था, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और लिंक्डइन प्रोफाइल को हटा दिया है. वीजा काउंसलर ने उसे चेतावनी दी थी कि उसके राजनीतिक पोस्ट उसके वीजा आवेदन के लिए खतरा बन सकता है. ग्रैडिंग डॉट कॉम की संस्थापक ममता शेखावत ने इस बारे में कहा कि राजनीतिक सक्रियता का छोटा सा संकेत भी अमेरिकी वीजा को अस्वीकार कर सकता है.
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक