आरक्षक ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 16 लाख, तीन लोग बने शिकार
बिलासपुर: नौकरी लगाने के नाम पर बटालियन के आरक्षक ने 3 लोगों से 16 लाख रुपए की ठगी कर ली. आरक्षक ने उच्च अधिकारियों से संपर्क होने का झांसा देकर सभी को ठगी का शिकार बनाया. इस शिकायत पर पुलिस ने आरक्षक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है.
आरक्षक पर गंभीर आरोप
यह पूर मामला जिले के सकरी थाना क्षेत्र का है. प्रार्थी मोहम्मद शाहबाज सिद्धि विनायक नगर के रहने वाले हैं. उन्होंने शासकीय विभाग में नौकरी के लिए आवेदन जमा किया था. उनका अपने एक रिश्तेदार के घर आना जाना होता है, जो सकरी बटालियन में रहते हैं.
'नौकरी लगाने का झांसा'
प्रार्थी ने बताया कि साल 2023-24 में सकरी बटालियन के आरक्षक डोमन पाटिल से मुलाकात हुई. उसने उच्च अधिकारियों से जान पहचान होने की बात कहते हुए पैसे खर्च करने पर नौकरी लगाने की बात कही. सकरी के रहने वाले मनीष और विकास नाम के व्यक्ति ने भी नौकरी के लिए आवेदन जमा किया था. तीनों ने झांसे में आकर नौकरी लगाने के लिए आरक्षक डोमन को 16 लाख रुपए दे दिया.
रकम देने के बाद भी नहीं लगी नौकरी
रकम देने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो रुपए वापसी की मांग की गई. आरक्षक डोमन पाटिल उन्हें घुमाने लगा. पीड़ितों ने इसकी शिकायत सकरी थाना में दर्ज कराई है. पुलिस ने आरक्षक डोमन पाटिल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपी आरक्षक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.
केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
सीएसपी रश्मित कौर चावला ने बताया कि सीएसपी थाने में रिपोर्ट आई है कि बटालियन एक आरक्षक डोमन पाटिल द्वारा कुछ लोगों से नौकरी लगाने के नाम पर पैसे लिए गए हैं और ठगी की गई है. अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है. पुलिस इस केस की जांच कर रही है.
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक