भोपाल: AIIMS डायरेक्टर के नाम से ठगी की कोशिश, सतर्क रहने की अपील
भोपाल । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) से एक गंभीर साइबर ठगी (Cyber fraud) का मामला सामने आया है, जहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), भोपाल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (Executive Director) के नाम का दुरुपयोग कर फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल के जरिए आम नागरिकों से ठगी की कोशिश की जा रही है. इस संबंध में AIIMS प्रशासन ने मंगलवार शाम एक औपचारिक चेतावनी जारी की है.
AIIMS भोपाल ने बताया कि साइबर अपराधियों ने डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नाम से नकली फेसबुक प्रोफाइल बनाई है. इन प्रोफाइल्स के जरिए पहले लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई और फिर अलग-अलग बहानों से उनसे पैसे की मांग की जा रही है. बीते दो दिनों में प्रो. अजय सिंह के नाम से कम से कम तीन फेक प्रोफाइल बनाए जाने की जानकारी सामने आई है.
प्रो. अजय सिंह ने स्वयं इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह पहला मौका नहीं है जब उनके नाम का दुरुपयोग कर ऐसा किया गया हो. पूर्व में भी कई बार फर्जी प्रोफाइल बना कर लोगों को ठगा गया है. उन्होंने नागरिकों से सतर्क रहने और ऐसी किसी भी रिक्वेस्ट या संदेश पर विश्वास न करने की अपील की है.
AIIMS भोपाल ने साइबर ठगी को रोकने के लिए संबंधित एजेंसियों को सूचना दी है और इस मामले की जांच की जा रही है. संस्थान ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे मामलों की तुरंत रिपोर्ट करें.
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक