सीएम मोहन यादव को उनके 60वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई नेताओ ने दी शुभकामनाए
भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे लोगों की सेवा करते हुए लंबे और स्वस्थ जीवन का आनंद लें।
X पर लिखा शुभकामना संदेश
सुबह X पर भेजे शुभकामना संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने मध्य प्रदेश के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई पहल की हैं। ईश्वर उन्हें लोगों की सेवा करते हुए लंबे और स्वस्थ जीवन का आनंद दें।"
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लंबी उम्र की कामना
उज्जैन जिले में 25 मार्च 1965 को जन्मे यादव वर्ष 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्र संघ के सह-मंत्री थे। वर्ष 1988 में उन्हें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्य प्रदेश का सह-मंत्री बनाया गया। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। वर्ष 2013 में वे पहली बार विधानसभा सदस्य चुने गए।
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
SCO बैठक में भारत का वार, Rajnath Singh ने पाकिस्तान को घेरा
कुनार प्रांत में पाकिस्तान का हवाई हमला, 7 की मौत