IPL 2025: एमएस धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ लिया दमदार DRS कॉल, फैंस हुए हैरान!
चेन्नई: DRS लेने के मामले में कोई भी धोनी के आसपास नहीं है। माही ने एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के मुकाबले में अपने गजब DRS कॉल के चलते महफिल लूट ली। दरअसल, मुंबई इंडियंस की पारी का 18वां ओवर चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से तेज गेंदबाज नाथन एलिस डाल रहे थे। ओवर की आखिरी गेंद पर एलिस ने मिचेल सैंटनर को पैड पर फंसाया। गेंद जाकर सैंटनर के पैड्स पर लगी। एलिस ने जोरदार अपील की। लेकिन, अंपायर ने इसे नॉट आउट करार दिया।
एलिस ने धोनी से पूछा कि क्या गेंद बहुत ऊपर जा रही थी या क्या यह लाइन में पिच हुई थी। ऐसे में 43 वर्षीय धोनी ने तुरंत कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को रिव्यू लेने को कहा। चेन्नई के कप्तान ने रिव्यू लेने में जरा भी देरी नहीं की। CSK के DRS लेने के बाद हॉकआई ने दिखाया कि गेंद सीधे स्टंप्स में लग रही थी और अंपायर के पास अपना फैसला पलटने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था। इसी के साथ धोनी का DRS लेने का फैसला एक मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ। जब अंपायर ने अपना फैसला पलटा तो ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाथन एलिस फूले नहीं समा रहे थे। उन्होंने जाकर धोनी को गले लगा लिया।
बल्लेबाजी करने के लिए भी उतरे थे माही
एमएस धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हुए 5 साल होने वाले हैं। वह सिर्फ साल में 2 मीहने IPL में ही एक्शन में नजर आते हैं। उनको खेलता देखने के लिए फैंस में अलग ही क्रेज है। ऐसे में जब धोनी मुंबई इंडियंस के खिलाफ बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरे तो क्राउड में एक अलग ही एनर्जी आ गया। पूरा एमए चिदंबरम स्टेडियम झूम उठा। हालांकि, माही ने महज दो गेंद खेली और बिना कोई रन बनाए नाबाद ही वापस पविलियन में लौटे।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान