शिखर पहाड़िया ने जातिसूचक टिप्पणी पर ट्रोल को दिया करारा जवाब
जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्होंने अब तक कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है. वहीं एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. रूमर्स है कि जाह्नवी कपूर शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं. दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते रहते हैं. हाल ही में जाह्नवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया पर सोशल मीडिया पर टिप्पणी की गई थी. शिखर का एक यूजर ने दलित बोलकर अपमान किया था. वहीं अब जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड ने भी एक पोस्ट कर यूजर को खूब खरी खोटी सुना दी है. शिखर पहाड़िया की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
शिखर पहाड़िया का ट्रोल पर फूटा गुस्सा
शिखर पहाड़िया ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है. इसमें एक यूजर ने लिखा था, "लेकिन तू तो दलित है," जिसके साथ एक हंसने वाला इमोजी भी था. इस पर शिखर ने यूजर की क्लास लगाते हुए लिखा, "यह ईमानदारी से पैथेटिक है कि 2025 में, अभी भी आप जैसे लोग इतनी छोटी, पिछड़ी मानसिकता वाले हैं." भारत की डायवर्सिटी पर जोर डालते हुए उन्होंने आगे लिखा, "दिवाली लाइट, प्रोग्रेस और एकता का त्योहार है, ऐसे कॉन्सेप्ट जो क्लियरी छोटी दिमाग की समझ से परे हैं. भारत की ताकत हमेशा इसके डायवर्स कल्चर में रही है, जिसे आप स्पष्ट रूप से समझने में विफल रहे हैं."
शिखर ने आगे लिखा, "शायद अज्ञानता फैलाने के बजाय, आपको खुद को एजुकेट करने पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि अभी, यहां वास्तव में 'अछूत' चीज है तो वो आपकी सोच का लेवल है.
रिलेशनशिप में हैं शिखर पहाड़िया और जाह्नवी कपूर
बता दें कि शिखर पहाड़िया और जाह्नवी कपूर काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, वे अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ दिल छू लेने वाली तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और कार्यक्रमों में भी साथ नजर आते हैं.
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर