उन्नाव में प्रेमी-प्रेमिका को सड़क पर पकड़ा, गांववालों ने प्रेमी की पिटाई कर सिर मुंडवाए
यूपी के उन्नाव में गांववालों ने प्रेमी-प्रेमिका को सड़क पर बात करते पकड़ लिया. इसके बाद गांववालों ने प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी. यही नहीं, उसके सिर के बाल तक मुंडवा दिए. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इसका वीडियो दो पार्ट में है, जिसमें एक 10 सेकेंड का है तो दूसरा 56 सेकेंड का है.
छिबरामऊ की रहने वाली एक लड़की अपने ननिहाल बांगरमऊ आई थी. 15 मार्च को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के सर्विस लेन के पास स्थित एक खेत में लड़की के साथ उसके प्रेमी को गांव के लड़कों ने देख लिया. इसके बाद लड़कों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. सूचना मिलने पर लड़की के परिजन मौके पर पहुंचे और उसको घर लेकर चले गए.
प्रेमी को गांववालों ने बेरहमी से की पिटाई
इसी बीच, प्रेमी को गांव के कुछ युवकों ने पकड़ लिया. ग्रामीण युवकों ने लड़के से पूछा तो उसने लड़की के साथ अफेयर की बात कही. इस पर गांववाले भड़क गए. उन्होंने लड़के के कपड़े उतरवाए, जिससे वह अर्धनग्न हो गया. फिर उसकी लात-जूतों से जमकर पिटाई कर दी. यही नहीं, नाई को बुलाकर उसके सिर के आधे बाल तक मुंडवा दिए.
इस दौरान प्रेमी गांववालों से रहम की गुहार लगाता रहा. लेकिन ग्रामीण उसकी एक नहीं सुन रहे थे. उसकी लगातार पिटाई करते जा रहे थे. बांगरमऊ के सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि लड़की और लड़का दोनों नाबालिग हैं. दोनों एक्सप्रेस वे के किनारे खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे, जिसको गांव के ही कुछ लड़कों ने देख लिया था. इसी दौरान लड़के की पिटाई कर दी.
क्या बोले पुलिस अधिकारी?
सीओ अरविंद चौरसिया ने कहा कि लड़के के साथ मारपीट करना गलत है. आरोपियों का पता लगाया जा रहा है. किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. लड़की के घरवालों से भी बात की जाएगी. वहीं, लड़के को गांववालों से छुड़ा लिया गया है.
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर