एमएस धोनी ने इस गेंदबाज के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया क्यों है सबसे खतरनाक?
MS Dhoni: महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने करियर में बड़े-बड़े गेंदबाजों के छक्के छुड़ाए. क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन फिनिशरों में धोनी की गिनती होती है. लेकिन किस गेंदबाज ने पूर्व भारतीय कप्तान को सबसे ज्यादा परेशान किया है? धोनी किस गेंदबाज को सबसे खतरनाक मानते हैं? दरअसल, मास्टरकार्ड इंडिया के कार्यक्रम में धोनी ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने तमाम सवालों के जवाब दिए. साथ ही उन्होंने बताया कि किस गेंदबाज के खिलाफ बल्लेबाजी करना सबसे ज्यादा मुश्किल लगा है? इस सवाल के जवाब में धोनी ने 2 गेंदबाजों के नाम लिए.
धोनी ने वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन का लिया नाम
धोनी ने वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन को सबसे खतरनाक गेंदबाज बताया. धोनी के मुताबिक, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन के खिलाफ बल्लेबाजी करना बहुत मुश्किल होता है. IPL में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं. अब तक सुनील नरेन अपने IPL करियर के 176 मैचों में 180 विकेट लिए हैं. सुनीर नरेन को ऑल टाइम ग्रेट स्पिनर की कैटेगरी में रखा जाता है. वहीं, वरुण चक्रवर्ती ने IPL के 71 मैचों में 83 बल्लेबाजों को आउट किया है.
ऐसा रहा है वरुण चक्रवर्ती का करियर
पिछले दिनों चैंपियंस ट्रॉफी में वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया था. इस टूर्नामेंट में वरुण चक्रवर्ती ने भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए थे. अब तक वरुण चक्रवर्ती ने 4 वनडे मैचों के अलावा 18 T20 मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है. भारत के लिए वनडे मैचों में वरुण चक्रवर्ती ने 4.75 की इकॉनमी और 19.00 की एवरेज से 10 विकेट लिए हैं. वहीं, भारत के लिए इंटरनेशनल T20 मैचों में वरुण चक्रवर्ती ने 7.02 की इकॉनमी और 14.6 की एवरेज से 33 बल्लेबाजों को आउट किया है. इसके अलावा IPL के 71 मैचों में 83 विकेट लिए हैं.
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर