अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, बोले- मोदी सरकार ने असम की स्थिति को बदला
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को असम के डेरगांव में लचित बरफुकन पुलिस अकादमी का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा. शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने अशांत असम को शांत किया. यहां बुनियादी ढांचे का विकास किया और पूर्वोत्तर राज्य के युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित किया.
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि असम में पुलिस पहले आतंकवादियों से लड़ने के लिए थी, लेकिन अब यह लोगों की मदद के लिए है. इसके कारण पिछले तीन साल में दोषसिद्धि दर 5 फीसदी से बढ़कर 25 फीसदी हो गई है. यह जल्द ही राष्ट्रीय औसत को पार कर जाएगी.
उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान असम में 10,000 से अधिक युवा हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं और राज्य में शांति लौट आई है. शाह ने कहा कि मोदी सरकार असम में हाल ही में आयोजित व्यावसायिक सम्मेलन में प्रस्तावित पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश के अलावा तीन लाख करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाएं लाएगी. लचित बरफुकन पुलिस अकादमी अगले पांच वर्ष में शीर्ष अकादमी बन जाएगी, जिसमें विभिन्न चरणों में कुल 1050 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा.
कांग्रेस के डंडे भी खाए और जेल की रोटी भी
डेरगांव में लाचित बरफुकन पुलिस अकादमी के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि मैंने असम में कांग्रेस सरकार के डंडे भी खाए और जेल की रोटी भी खाई. मैं विद्यार्थी काल में असम आया था. हितेश्वर सैकिया असम के मुख्यमंत्री थे. 7 दिनों तक मैंने असम के जेल की रोटी भी खाई है. पूरे देश से लोग असम को बचाने आए. आज मैं असम सरकार को बधाई देना चाहता हूं. आज असम विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है.
हेल्थ टिप्स: उम्र के हिसाब से तय करें अपनी डेली वॉक
Himanta Biswa Sarma का इस्तीफा स्वीकार, नई सरकार तक चलेंगे कार्यवाहक CM
US का बड़ा कदम, Peshawar में वाणिज्य दूतावास होगा बंद
हेल्थ सेक्टर में नई पहल, जेपी नड्डा ने किया पोर्टल का शुभारंभ
ब्लास्ट मामले में भगवंत मान vs भारतीय जनता पार्टी, सियासी तकरार बढ़ी
ट्रांसफार्मर के नीचे से हटे अवैध ढांचे, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
द्विपक्षीय संबंधों पर जोर, मोदी और वियतनाम राष्ट्रपति के बीच अहम बातचीत
राहुल का हमला तेज, बोले- निष्पक्ष चुनाव में BJP की हालत खराब होगी