उत्तर प्रदेश के झांसी में करंट लगने से तीन की मौत, गांव में मातम
झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में बिजली के करंट की चपेट में आकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. यह घटना सोमवार शाम उल्दन थाना क्षेत्र के बंगरा कस्बे में हुई. जानकारी के मुताबिक 75 साल की हर कुंवर कुशवाहा अपने दो बेटों के साथ खेत में पानी लगा रही थीं. तभी उनका बड़ा बेटा खेत में पड़े खुले तार की चपेट में आ गया. बेटे को तड़पता देख, हर कुंवर और उनका दूसरा बेटा नरेंद्र कुशवाहा उसे बचाने दौड़े, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आ गए.
बताया गया है कि खेत में पानी लगाते समय बड़ा बेटा करंट की चपेट में आ गया. उसे बचाने के लिए पहले बुजुर्ग मां और फिर छोटा बेटा पहुंचे, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आ गए. इस हादसे में मां और दोनों बेटों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस हादसे से गांव में मातम का माहौल है.
सीओ अजय श्रोतिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बड़े बेटे काशीराम करंट की चपेट में आया तो मां और छोटा भाई नरेंद्र उसे बचाने के लिए दौड़े. जैसे ही उन्होंने उसे छुआ वे दोनों भी करंट की चपेट में आ गए. इस हादसे में तीनों की मौत हो गई.
“विजय उत्सव में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं”
BJP की रणनीति और मोदी की लोकप्रियता का असर, बंगाल में रिकॉर्ड जीत
मुख्य सचिव का आदेश, सरकारी दस्तावेजों की सुरक्षा पर जोर
ड्रग्स तस्करी की बड़ी साजिश विफल, सलीम डोला गिरफ्तार
प्रचंड जीत के बाद असम में NDA का उत्साह, दिलीप सैकिया का बयान
भोपाल मंडल की कार्रवाई, हजारों मामलों पर कसा शिकंजा
भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल, सांसद ने खुद पकवान बनाकर मनाई खुशी