नशे के कारोबार से अर्जित 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति पुलिस ने जब्त की
बिलासपुर: नशे के कारोबारी ने अलग-अलग राज्यों में दो करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति बना ली थी। जांच के बाद पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा स्थित जमीन जब्त कर ली है। साथ ही बैंक में जमा रकम को होल्ड कर दिया है।
आरोपी के शेयर भी जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस मामले को सफेमा कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट के आदेश पर संपत्ति जब्त की जाएगी। एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस ने नशे के कारोबार से जुड़ी सृष्टि कुर्रे को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि वह गिन्नी जांगड़े, संजीव उर्फ सुच्चा सिंह छाबड़ा से नशे की गोलियां मंगवाती थी। इसके बाद पुलिस टीम ने सृष्टि के संपर्कों की जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने संजीव उर्फ सुच्चा सिंह को जबलपुर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया।
कुल संपत्ति करीब दो करोड़ रुपए की है
कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी संपत्ति की जांच शुरू की। पता चला कि वह लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में सक्रिय था और उसने मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र में संपत्ति खरीदी थी। साथ ही हरियाणा में एक करोड़ से अधिक कीमत की जमीन बेचकर 20 लाख रुपये एडवांस दिए थे। राजस्व विभाग से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने संपत्ति जब्त कर ली है। साथ ही शेयर और बैंक खातों को होल्ड कर दिया है। पूरी संपत्ति करीब दो करोड़ रुपये की है।
आरोपी की संपत्ति
- जबलपुर में 4,190 वर्ग फीट जमीन, निर्माणाधीन मकान-दुकान, कीमत 65 लाख रुपये।
- महाराष्ट्र के नागपुर मौदा में चार दुकानें और एक जमीन, कीमत 1.08 करोड़ रुपये।
- हरियाणा के फरीदाबाद में जमीन खरीदने के लिए 20 लाख रुपये एडवांस दिए।
- कंपनी के जरिए खरीदे गए 4 लाख 96 हजार रुपये के शेयर जब्त किए गए।
- आरोपी और उसकी बहू के खाते में जमा सात लाख 77 हजार रुपये भी मिले हैं।
फर्जी कंपनी बनाकर अवैध कमाई को बनाता था वैध
एएसपी अनुज कुमार ने बताया कि आरोपी ने अपने पुराने पते टिकरापारा से छाबड़ा कंस्ट्रक्शन के नाम से फर्म बनाई थी। इसके जरिए पैसों का लेन-देन करता था। साथ ही, वह अवैध दवा कारोबार से अर्जित संपत्ति को लाभ बताकर उसे वैध बना रहा था। आरोपी के बैंक खातों की जांच में पता चला कि वह पहले अपनी अवैध कमाई को अपने रिश्तेदारों के खातों में जमा करता था। इसके बाद उसे अपनी फर्म के खाते में ट्रांसफर कर अलग-अलग जगहों पर निवेश करता था।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक